फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride mother on hunger strike due to demonetasation in balrampur

बेटी की शादी के लिए रुपये न मिलने पर परिवार ने उठाया यह कदम

Wed, 14 Dec 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, बलरामपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
bride mother on hunger strike due to demonetasation in balrampur
डेमो

15 दिसंबर को होने वाली बेटी की शादी के लिए पैसा न मिलने से नाराज एक परिवार मंगलवार को इलाहाबाद बैंक के सामने अनशन पर बैठ गया। 

विज्ञापन

परिवारीजनों ने बैंक प्रबंधक पर शादी के लिए निर्धारित राशि न देने का आरोप लगाया।

मामले को तूल पकड़ता देख बैंक प्रबंधक ने पैसा देने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिकनी निवासी विलकीस, बेटी कहकशां व पुत्र शेरू के साथ मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के सामने अनशन पर बैठ गई।
विज्ञापन


विलकीस का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी रूबी की शादी 15 दिसंबर को होनी है। बैंक अकाउंट में पैसा होने के बावजूद प्रबंधक काफी दिनों से कैश देने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक पर लगाया आरोप

bride mother on hunger strike due to demonetasation in balrampur
इलाहाबाद बैंक के सामने अनशन पर बैठा प‌‌र‌िवार - फोटो : amar ujala

पूरा परिवार 20 दिन से बैंक के चक्कर काट रहा है। सात दिसंबर को तहसील दिवस के दौरान विलकीस ने डीएम से भी शादी के लिए पैसा भुगतान कराने की गुहार लगाई। 

डीएम के निर्देश के पांच दिन बाद भी विलकीस को बेटी की शादी करने के लिए पैसा नहीं दिया गया। बैंक प्रबंधक के इस रवैये से खफा विलकीस ने बेटे व बेटी के साथ अनशन शुरू कर दिया। 

मामले को तूल पकड़ता देख इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने शीघ्र कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। प्रबंधक का कहना है कि कैश की कमी से विलकीस को अकाउंट से पैसा देने में दिक्कत आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed