कोतवाल ने जुए का अड्डा चलवाने के लिए 40 हजार लिए, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत देने के दौरान बनाया गया वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। केके मिश्र इस वक्त सिधौली के कोतवाल थे।
करीब एक माह पूर्व बिसवां कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर केके मिश्रा का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें वे एक व्यक्ति से कस्बे में जुआ अड्डा चलवाने के लिए डील कर रहे हैं।
रुपये देने वाला व्यक्ति कस्बे में कई स्थानों पर जुआ अड्डे खोलने के लिए मदद मांग रहा है। इसमें इंस्पेक्टर को बतौर पेशगी 40 हजार रुपये लेते दिखाया गया है।
...थोड़ा रुककर रख लिए 40 हजार रुपये
इंस्पेक्टर ने पहले रुपये ले लिए, फिर यह कहते हुए वापस कर दिए कि थोड़ा रुककर इस मामले में बात की जाएगी। लेकिन बाद में 40 हजार रुपये रख लिए।
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सौमित्र यादव ने इंस्पेक्टर केके मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। वह इस वक्त सिधौली के कोतवाल थे।
एसपी का कहना है कि एक व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताकर डीआईजी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर स्टिंग करने की शिकायत की थी। जिसमें उसने एक वीडियो क्लिप की सीडी भी लगाई थी।
उसी के आधार पर इंस्पेक्टर केके मिश्रा को लाइन हाजिर कर जांच एएसपी उत्तरी मनोज सोनकर को सौंपी गई है।
देखें वीडियो