फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   breastfed baby girl found in the bushes

Lucknow News: झाड़ियों में मिली दुधमुंही बच्ची

Sun, 27 Oct 2024 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
breastfed baby girl found in the bushes
माल। माल में रविवार को मलिहाबाद सड़क से बांझी जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे झाड़ियों में महिलाओं को एक साल की बच्ची के रोने आवाज सुनाई दी। महिलाओं ने बच्ची को उठा कर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक बच्ची का मेडिकल कराया गया है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बच्ची को चाइल्ड लाइन केयर सेंटर को सूचना दी गई थी। मगर टीम थाने नहीं पहुंची। बच्ची की देखभाल महिला सिपाही कर रही हैं। अगर चाइल्ड लाइन टीम नहीं पहुंचती है तो पुलिस खुद बच्ची को लेकर लखनऊ टीम के सुपुर्द करने जाएगी।
विज्ञापन



कार सवार बदमाशों ने युवक को पीटा, लूट का आरोप

बख्शी का तालाब। कर्मचारी ने कार सवार चार बदमाशों पर उनसे डिजिटल ट्रैकर मशीन और उनका मोबाइल लूट का आरोप लगाते हुए इटौंजा थाने में तहरीर दी है। जल जीवन मिशन के तहत इटौंजा के भगौतापुर में पाइप लाइन डाली जा रही है। कर्मचारी रमेश के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उनके साथी पानी लेने गए थे। आरोप है कि इस बीच कार सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे। सभी के चेहरे ढके हुए थे। बदमाशों ने रमेश को डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद डिजिटल ट्रैकर मशीन और मोबाइल फोन लूट कर भाग निकले। एसीपी बीकेटी ऋषभ रुणवाल के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती गंभीर

मलिहाबाद। हरदोई लखनऊ राज्यमार्ग पर नजर नगर गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चालक व पत्नी व बेटी घायल हो गई। मलिहाबाद के झंडेतला निवासी इश्तियाक बाइक से पत्नी नफीस जहां व बेटी उल्फा के साथ सुबह पांच बजे घर जा रहे थे। नजर नगर गांव के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक व एक अन्य साथी नशे में थे। परिजनों ने तहरीर दी है। कार कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक व उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed