फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Breaking stereotypes, daughters are making the leap from sports to career.

Lucknow News: आज से शुरू होगा आईटीएफ जूनियर टेनिस का क्वालिफाइंग राउंड

Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Breaking stereotypes, daughters are making the leap from sports to career.
आईटीएफ जूनियर टेनिस चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करतीं आयरा और रानिया ठाकुर
लखनऊ। शहर के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में शनिवार से शुरू होने वाली आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट के लिए देशभर के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गए हैं। पहले दो दिन बालक और बालिका एकल में क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 30 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर आठ-आठ खिलाड़ियों को मुख्य ड्राॅ में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

क्वालिफाइंग राउंड में सबसे बड़ा आकर्षण तीन विदेशी खिलाड़ी होंगे। इसमें चीन के कैन लवानी पुरुष और अमेरिका की अनाया सेन और ऑस्ट्रेलिया की ट्रूशा जैनी अपनी चुनौती पेश करेंगी। साथ ही यूपी के सात खिलाड़ी भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। पुरुष वर्ग में रोहिन राज गुप्ता, अभ्युदय सिंह, हारिस खान, मो. शीज, ध्रुव सिंह, फैज अली किदवई और महिला वर्ग में शारान्या श्रीवास्तव भाग लेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह राजधानी पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मुख्य ड्राॅ के मुकाबले चार से नौ मई तक खेले जाएंगे। आयोजन सचिव समित केसरी ने बताया कि शुक्रवार शाम को क्वालिफाइंग राउंड का ड्राॅ जारी कर दिया गया है। यह राउंड केवल एकल वर्ग में होगा, जबकि युगल वर्ग में 16-16 जोड़ियों को सीधा मुख्य ड्रॉ में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन




प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाग लेने वाले अधिकतर खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। पहले दो दिनों में प्रदर्शन के आधार पर आठ-आठ खिलाड़ियों को मुख्य ड्राॅ में शामिल किया जाएगा। इसके बाद चार मई से मुख्य दौर के मुकाबले शुरू होंगे। - पुनीत अग्रवाल (सचिव, यूपी टेनिस एसोसिएशन )

आईटीएफ जूनियर टेनिस चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करतीं आयरा और रानिया ठाकुर

आईटीएफ जूनियर टेनिस चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करतीं आयरा और रानिया ठाकुर

आईटीएफ जूनियर टेनिस चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करतीं आयरा और रानिया ठाकुर

आईटीएफ जूनियर टेनिस चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करतीं आयरा और रानिया ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed