फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brand UP will be promoted in international travel and trade festival.

UP News: देश-विदेश में 'ब्रांड यूपी' को प्रमोट करेगी योगी सरकार, 28 देशों में चलेगा अभियान

Sun, 28 Jan 2024 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

यूपी को सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन स्थल के तौर पर देश-विदेश में प्रस्तुत करने पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए 28 देशों के 50 शहरों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रति प्रदेश सरकार जागरूकता अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
Brand UP will be promoted in international travel and trade festival.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन के लिहाज से राज्य को सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन स्थल के तौर पर देश-दुनिया में पेश करने की तैयारी में है। प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन के साथ ही अन्य प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्रों के प्रति देश-दुनिया में रुचि पैदा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत यह तय किया गया है कि सरकार दुनिया के प्रमुख 12 इंटरनेशनल ट्रेड फेयर्स, ट्रैवल फेयर्स व एक्सपो में कैंपेन-रोड शो आदि माध्यमों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ब्रांड यूपी को प्रोत्साहित करेगी। इनमें जापान, इजरायल, चीन, अमेरिका, फ्रांस, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इजरायल, रूस व यूएई प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं, 28 देशों के 50 शहरों में विभिन्न आयोजनों में उत्तर प्रदेश को टूरिस्ट हब के तौर पर प्रोजेक्ट करने की भी रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हर गांव में एक-एक वोट पर चौतरफा पहरा बैठाएगी भाजपा, 4 से 11 फरवरी तक चलाएगी गांव चलो अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस


मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने इन पर कार्यवाही शुरू कर दी है। नेशनल व इंटरनेशनल रोड शो के आयोजन के दृष्टिगत इंटरनेशनल ब्रांड बिल्डिंग, मार्केटिंग, पब्लिसिटी व संचालन के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार की कार्ययोजना के अनुसार, ब्रिटेन के लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम व ग्लासगो, स्पेन के मैड्रिड, बिलबाओ, बार्सिलोना, इटली के रोम, मिलान व जर्मनी के बर्लिन, म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट में इंटरनेशनल रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed