{"_id":"5bec1a93bdec226957070d27","slug":"branches-of-cooprative-banks-to-be-online-till-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी तक यूपी कोऑपरेटिव बैंक व सहकारिता बैंक की 1200 शाखाएं हो जाएंगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी तक यूपी कोऑपरेटिव बैंक व सहकारिता बैंक की 1200 शाखाएं हो जाएंगी ऑनलाइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
मुकुट बिहारी वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहकारिता मंत्री ने कहा कि अगले साल जनवरी तक कोऑपरेटिव बैंक व जिला सहकारिता बैंक की 1200 शाखाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। वो 65वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के मौके पर चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनाज भंडारण की क्षमता 39 लाख मीट्रिक टन है। इसे बढ़ाकर 60 लाख मीट्रिक टन किया जाएगा। अगले दो साल में पांच-पांच हजार मीट्रिक टन के 40 नए भंडार गृह बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस समय 7489 साधन सहकारी समितियों में से सिर्फ 2600 लाभ की स्थिति में हैं।
विज्ञापन
इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया और कहा कि सहकारिता वो समुद्र है जिसमें सब कुछ समाहित है। पिछली सरकारों ने सहकारिता का बहुत नुकसान किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रमुख सचिव सहकारिता एमवीएस रामी रेड्डी ने कहा कि कोऑपरेटिव बैंक किसानों को 9000 करोड़ रुपये का लोन दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 15000 करोड़ रुपये करना है।