फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak's retaliation on Akhilesh's tweet: SP is seen in stone pelters and terrorists

अखिलेश के ट्वीट पर ब्रजेश पाठक का पलटवार : सपा को पत्थरबाजों व आतंकियों में नजर आते हैं शांतिदूत

Mon, 13 Jun 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Jun 2022 12:02 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी बमकांड के आरोपी जिसे हाल में सेशन कोर्ट ने सजा सुनाई वह भी सपा के लिए शांतिदूत ही था। तभी तो उसकी पैरवी के लिए हाईकोर्ट तक गए थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में सिर्फ दंगा और दंगाइयों का समर्थन किया हो वो आज इंसाफ की बात करते हैं।

विज्ञापन
Brajesh Pathak's retaliation on Akhilesh's tweet: SP is seen in stone pelters and terrorists
तू-तू-मैं-मैं... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सपा को पत्थरबाजों व आतंकियों में हमेशा से ही शांतिदूत नजर आते हैं। वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ में भी कुछ साल पहले जब आतंकियों ने बम ब्लास्ट कर कई बेगुनाहों की जान ली थी तब उन कथित शांतिदूतों की पैरवी के लिए सपा हाईकोर्ट तक चली गई थी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी बमकांड के आरोपी जिसे हाल में सेशन कोर्ट ने सजा सुनाई वह भी सपा के लिए शांतिदूत ही था। तभी तो उसकी पैरवी के लिए हाईकोर्ट तक गए थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अपने कार्यकाल में सिर्फ दंगा और दंगाइयों का समर्थन किया हो वो आज इंसाफ की बात करते हैं। हमारी सरकार में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


हमारी सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और ऐसे पत्थरबाजों को किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं। तुष्टीकरण की इसी राजनीति के कारण हाल के वर्षों में पंचायत से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव में सपा को मुंह की खानी पड़ी है। योगी सरकार जो कर रही है वह कानून की मुकम्मल बुनियाद पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब अखिलेश ने दंगाइयों व पत्थरबाजों की पैरवी की हो। जब-जब योगी सरकार का बुलडोजर इन अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर गरजता है तो अखिलेश इनके समर्थन में आ जाते हैं। अगर ये इनके समर्थन में नहीं उतरेंगे तो इनकी राजनीति कैसे चमकेगी।


विदित हो कि अखिलेश ने ट्वीट किया कि ‘अब अजायबघर में ले जाकर रख दो इंसाफ की तराजू को और कर दो एलान हुक्मरानों ने ही ले लिया है कानून हाथों में।’ उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े़ और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई वह सुरक्षा के घेरे में है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच पड़ताल बुलडोजर से सजा दी जा रही है। इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान देती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed