{"_id":"637bb875eec0997d1c179bd8","slug":"brajesh-pathak-gave-instructions-free-ultrasound-examination-of-pregnant-women-will-be-done-at-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, सीएचसी पर होगी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, सीएचसी पर होगी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच
Tue, 22 Nov 2022 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Nov 2022 12:48 AM IST
सार
ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीपीपी मॉडल पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को पीपीपी मॉडल पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जाएगी। इन केंद्रों को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तरफ से बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क इलाज का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्र के सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीपीपी मॉडल पर अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई है। यहां गर्भवती महिलाएं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में जांच करा सकेंगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जंाच की व्यवस्था मुकम्मल की जाए। अस्पताल आने वाली महिलाओँ को जांच के लिए किसी तरह की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन