फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boyfriend beats girlfriend on road

प्यार में धोखा खाए लड़के ने गर्लफ्रेंड को सरेआम घेरकर पीटा

Sat, 20 Feb 2016 07:41 PM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
boyfriend beats girlfriend on road

मुंबई में लिव इन रिलेशन के बाद मुंह मोड़ लेने से गुस्साए युवक ने शुक्रवार सुबह गुमटी नंबर पांच द्वारिकापुरी ढाल पर युवती को सरेआम पीटा।

विज्ञापन


युवती के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच सड़क यह नजारा देख आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। असलियत पता चलने पर लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। पुलिस युवक को थाने ले गई, जबकि युवती को हैलट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एसओ शशिभूषण मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

कर्नलगंज निवासी युवक मुंबई में सिलाई का काम करता है। उसने बताया कि पड़ोसी मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। युवती भी घरवालों को नौकरी की बात बताकर उसके साथ मुंबई चली गई। वहां दोनों एक साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए इस मामले में क्या बोली लड़की

boyfriend beats girlfriend on road

युवक ने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था। उसे अपनी मां से लाकर ढाई लाख के जेवर भी दिए थे। कुछ दिन पहले युवती घर जाने की बात कहते हुए सभी जेवर लेकर चली आई।

उसने फोन किया तो संबंध रखने से इनकार कर दिया। जेवर मांगे तो फोन काट दिया। इसके बाद मोबाइल नंबर भी बदल दिया।
शुक्रवार सुबह युवक मुंबई से शहर आया। युवती के मोहल्ले में जाकर उसके बाहर निकलने के इंतजार करने लगा।

करीब दस बजे युवती अपनी बहन के साथ बाहर आई तो पीछा करते हुई गुमटी में द्वारिकापुरी ढाल पर घेर लिया। युवती ने बताया कि युवक उससे जबरन शादी करना चाहता है।

मना करने पर हमला किया। युवक के हमले में युवती को सिर और होंठ फट गया है। हैलट में उसे टांके लगाए गए। उपचार के बाद वह घर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed