{"_id":"5d85ee408ebc3e93cd66af81","slug":"boy-posted-obscene-pictures-of-girl-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील फोटो देख घबराई युवती, घर से हुई लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील फोटो देख घबराई युवती, घर से हुई लापता
Sat, 21 Sep 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Sep 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के गोमतीनगर थाने में युवती की मां ने सोशल मीडिया पर बेटी की गंदी फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए इमरान नाम के बदमाश पर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि गंदे फोटो देखकर उनकी बेटी इतनी तनावग्रस्त हो गई कि घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी की इमरान नाम के लड़के से फोन पर बातचीत होती थी। करीब एक सप्ताह से वह कुछ परेशान लग रही थी। पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच उन्हें बेटी की इमरान से बातचीत के बारे में पता चला।
विज्ञापन
17 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर बेटी की गंदी फोटो पोस्ट कर दी गईं। यह फोटो देखकर बेटी घबरा गई और अगले दिन सुबह 12 बजे घर से लापता हो गई। उधर, इमरान को बेटी के गायब होने के बारे में पता चला तो वह परिवारवालों को धमकाने लगा।
विज्ञापन