{"_id":"58ccf5294f1c1b246832a083","slug":"boy-post-vulgar-comments-and-photos-of-girl-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने फेसबुक पर किया अश्लील फोटो पोस्ट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने फेसबुक पर किया अश्लील फोटो पोस्ट, केस दर्ज
ब्यूरो/अमरउजाला, फैजाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रेम प्रसंग में असफल होने पर प्रेमिका का फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करना प्रेमी को महंगा पड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले तीन सगे भाइयों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी दुकान बंद कर फरार है।
खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का गांव के एक लड़के के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी के पिता ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी।
यह बात लड़के को नागवार गुजरी और उसने जनवरी से ही लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने फेसबुक पर किशोरी की कई फोटो अश्लील कमेंट के साथ व वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी के परिवारीजनों ने लड़के से मिल कर ऐसा करने से कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। खंडासा थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर रकीव, वकील, शकील के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सभी दुकान व घर छोड़ कर भागे हुए हैं।