{"_id":"69fee9474d291b01c50d01a9","slug":"boy-murdered-with-sharp-edged-weapon-in-sitapur-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धारदार हथियार से वार करके बालक की हत्या, बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी लाश देख चीख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धारदार हथियार से वार करके बालक की हत्या, बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी लाश देख चीख उठे घरवाले
Sat, 09 May 2026 01:29 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 09 May 2026 01:29 PM IST
सार
सीतापुर में धारदार हथियार से वार करके बालक की हत्या कर दी गई। बंद घर में बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी लाश देखकर घरवाले चीख उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अल्तमश की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में 12 वर्षीय बालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बंद पड़े मकान के कमरे में बेड के नीचे खून से लथपथ लाश देख घरवाले चीख उठे। धारदार हथियार से वार करके वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना बिसवां कोतवाली क्षेत्र के शहरी सराय गांव की है। गांव निवासी हमीद ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अल्तमश कक्षा 4 का छात्र था। 8 मई को शाम करीब 5 बजे वह घर से अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
खोजबीन के दौरान परिजन भाई के बंद पड़े मकान में छत के रास्ते पहुंचे। वहां कमरे के अंदर बेड के नीचे खून से लथपथ अल्तमश का शव पड़ा मिला। शव छिपाने के लिए बेड के नीचे दो बक्से भी लगाए गए थे। बच्चे की गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के समय घर में मौजूद मुदस्सिर नामक युवक पर उन्हें हत्या का संदेह है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी मकान बंद करके फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।