{"_id":"58df4a4c4f1c1b0f4063dfd1","slug":"boy-made-fake-id-of-a-girl-on-facebook-and-used-in-black-mailing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की बनकर की लड़की से दोस्ती फिर किया ब्लैकमेलिंग का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की बनकर की लड़की से दोस्ती फिर किया ब्लैकमेलिंग का खेल
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रहने वाली स्नातक छात्रा ने एक खूबसूरत युवती की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट देख दोस्ती कर ली। छात्रा ने निजी जानकारी के साथ परिवारीजनों के भी फोटो शेयर कर डाले।
छह महीने बाद पता चला कि ब्लैकमेलर ने फर्जी आईडी बनाकर उससे दोस्ती की थी। वह फोटो एडिट करके ब्लैकमेल करने लगा। इससे पहले जालसाज ने छात्रा की फेसबुक व ई-मेल से अपने संदेश डिलीट कर डाले थे।
घबराई छात्रा खुदकुशी की कोशिश कर बैठी। नाकाम रहने पर मां को दुखड़ा सुनाया। वीमेन पावर लाइन-1090 पर शिकायत का नतीजा न निकलने पर ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अनुज सोनकर नामक युवक पर फेसबुक पर लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर अपनी बेटी से दोस्ती और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि पति व्यापार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बड़ी बेटी स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। छह महीने पहले एक युवती से बेटी की फेसबुक पर दोस्ती हुई। बेटी ने सहेली को अपने साथ परिवार के भी फोटो व जानकारी शेयर कर डाली। उसने चालाकी से बेटी के ई-मेल व फेसबुक का पासवर्ड मालूम कर लिया।

ठाकुरगंज थाने में दी तहरीर
यूपी पुलिस
कुछ दिन पहले पता चला कि जिसे सहेली समझकर निजी जानकारी शेयर कर डाली थी। वह अनुज सोनकर नामक युवक है। उसने छात्रा के फोटो एडिट करके अश्लील तस्वीरें बनाईं और ब्लैकमेल करने लगा।
आरोप है कि बात मानने से इन्कार पर अनुज गुंडे भेजने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता तो कभी रिश्तेदारों को अश्लील फोटो भेजने की बात कहकर धमकाता। छात्रा ने दो बार खुदकुशी की कोशिश की।
संदेह होने पर मां ने पूछताछ की तो रो पड़ी। मां ने 23 मार्च को 1090 पर शिकायत की। काउंसलर ने अनुज को फोन करके हिदायत दी। उसके परिवारीजनों का फोन नंबर पता लगाया। छात्रा की मां ने उन्हें कॉल करके बेटी के फोटो डिलीट कराने का अनुरोध किया।
अनुज के साथ उसके परिवारीजन भी भड़क उठे। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। मां-बेटी ने हिम्मत जुटाकर ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी।

फेसबुक पर पीछे पड़ा शोहदा
फेसबुक
- फोटो : getty
पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी की एक युवती को फेसबुक पर शोहदे ने तंग कर रखा है। कुछ दिनों पहले फ्रैंड रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दिया था।
इसके बाद से शोहदे ने अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
हरकतों से त्रस्त युवती ने अपने भाई से शिकायत की। छानबीन में पता चला कि फेक आईडी से शोहदा तंग कर रहा है। भाई ने पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है।
गुडंबा क्षेत्र की वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी डॉ. विवेक राय ने अपनी पत्नी डॉ. खुशबू पर फेक आईडी से फोटो अपलोड करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विवेक का कहना है कि डॉ. खुशबू से उनका साकेत कोर्ट नई दिल्ली में तलाक का केस चल रहा है। उसने फेसबुक पर विवेक के नाम से फेक आईडी बनाकर निजी जानकारी के साथ वैवाहिक फोटो अपलोड कर डाले।
फेसबुक पर दोस्ती करें, मंगर संभल कर
अजनबी कती फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर सावधानी से चैटिंग करें। फेसबुक फ्रेंड बनाते समय संबंधित व्यक्ति की प्रोफाइल को अच्छी तरह देख लें। अपनी निजी जानकारी फेसबुक पर शेयर करने से बचें। फेसबुक पर महिलाएं निजी व पारिवारिक फोटो शेयर न करें। ई-मेल या फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें। फेसबुक फ्रैंड पर विश्वास करके उसके कहने पर कोई कदम उठाने से बचें। महिलाएं फेसबुक पर लगाई डीपी की रिजॉल्यूशन कम रेखें।