{"_id":"852e7c5a257462c605e8b3f3a0816631","slug":"boy-forced-women-to-see-porn-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती दिखा रहा था गंदी फिल्म, नहीं देखी तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती दिखा रहा था गंदी फिल्म, नहीं देखी तो...
ब्यूरो/अमर उजाला, शुक्लागंज।
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने से मना करने पर दबंग ने महिला को पीट दिया। इस दौरान उसका मासूम भी छिटक कर गिर गया। पीड़िता ने गंगाघाट थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र गंगाघाट अंतर्गत अहमदनगर निवासी महिला का आरोप है कि मोहल्ले का ही रहने वाला युवक शनिवार सुबह पति के नौकरी पर जाने के बाद इनके घर के दरवाजे पर बैठकर अश्लील फिल्म देख रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसे भी जबरदस्ती दिखाने का प्रयास किया। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़िता का एक साल का बच्चा जमीन पर गिरकर घायल हो गया। थानाध्यक्ष गंगाघाट ने बताया कि पीड़िता से शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन