{"_id":"5b714c6f42c7923ed455daa7","slug":"boy-drowned-in-pond-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
बिलाल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ घूमने निकला बिलाल खां (17) की लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। वह एक निजी विद्यालय से हाईस्कूल का छात्र था। खदरा में नगरी निवासी परवेज खां पेशे से दर्जी है।
घर से कुछ दूर उनकी दुकान है। परवेज का इकलौता बेटा बिलाल रविवार को दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकला था। बिलाल दोस्तों के साथ हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पहुंचा, जहां वह तालाब में नहाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान बिलाल गहरे पानी में समा गया।
यह देखकर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, बिलाल को बचाने के लिए गोताखोर तालाब में कूद पड़े और बच्चे को बाहर निकाल लिया। उनका कहना था कि तालाब के अंदर पड़े जाल में बिलाल का पैर फंसा था।
विज्ञापन
इस कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। वह मेधावी छात्र होने के साथ-साथ खेलकूद में भी माहिर था। परिवार में दो छोटी बहन खुशी, इरम और मां है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पड़ोसी महिलाओं ने बिलाल की मां और बहनों को संभाला।