{"_id":"2fa54aa24af3451f32c554ba12e1f5e4","slug":"boy-committed-suicide-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान में लीड लगाकर पटरी पर लेटा, ऊपर से निकल गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान में लीड लगाकर पटरी पर लेटा, ऊपर से निकल गई ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की गीतानगर क्रासिंग के पास सोमवार सुबह छात्र हर्ष जायसवाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी का कहना है कि ट्रेन की आवाज सुनकर डरे न और दिमाग न डायवर्ट हो, इस कारण वह कान में मोबाइल की लीड लगाकर पटरी पर लेट गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वहां से गुजरी लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस उसके दो टुकड़े करती हुई चली गई। हर्ष (18) ग्वालटोली निवासी कबाड़ कारोबारी अनिल जायसवाल का बड़ा बेटा था।
विज्ञापन
वह स्नातक की पढ़ाई के साथ ही काकादेव में कोचिंग कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। पिता ने बताया कि हर्ष सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला था। करीब 8 बजे पुलिस ने उन्हें हर्ष की मौत सूचना दी।
विज्ञापन
हर्ष का शरीर कमर से दो हिस्सों में कट गया था। उनका कहना है कि हर्ष की हादसे में मौत हुई या खुदकुशी कुछ कहा नहीं जा सकता।
उधर, जीआरपी का कहना है कि हर्ष के पास मिले कोचिंग के परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो हर्ष के कान में लीड लगी थी। उसका शव देखकर मामला खुदकुशी का लग रहा है। हादसे में अमूमन कमर से शरीर के दो टुकड़े नहीं होते हैं।