फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy commit suicide after girlfriend marriage

प्रेमिका की शादी के बाद लड़के ने की खुदकुशी

Mon, 14 Mar 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Mar 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
boy commit suicide after girlfriend marriage
सुसाइड - फोटो : demo pic

लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में रविवार सुबह रिटायर्ड इंजीनियर के निर्माणाधीन मकान में उसके बेटे का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छानबीन करके उसे फंदे से उतारा।

विज्ञापन


परिजनों ने प्रेमिका की शादी होने से आहत होकर जान देने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, मूलता आवास विकास कॉलोनी हरदोई निवासी बहादुर लाल सिंचाई विभाग से असिस्टेंट इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। बहादुर का बेटा सुशोभित (23) बीए अंतिम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


सुशोभित के भाई सुसज्जित ने बताया कि उसका सेक्टर आई जानकीपुरम में एक मकान बन रहा है। बीते 10 मार्च को सुशोभित मकान पर आया था।

पहले नस काटकर जान देने की थी कोशिश

boy commit suicide after girlfriend marriage
‌सुसाइड - फोटो : demo pic

शनिवार रात परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया मगर कॉल रिसीव नहीं हो सकी। भाई ने घर के पास पान की दुकान लगाने वाले अपने मित्र अखिल चौरसिया को फोन कर घर जाने को कहा।

अखिल के मुताबिक, जब वह घर के कमरे में दाखिल हुआ तो देखा सुशोभित का शव पंखा व रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रहा था।

मृतक के भाई सुसज्जित ने बताया कि उसके भाई का कानपुर की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसकी शादी करीब दो माह पूर्व हो गई। इसके बाद वह डिप्रेशन में था।

करीब पंद्रह दिन पहले उसने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। एसएसआई संजीव मिश्र ने बताया मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed