{"_id":"571b25364f1c1bd15b8b45d6","slug":"boy-caught-wearing-device-for-cheating-in-rrb-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबीज में डिवाइस लगाकर नकल करते पकड़ा गया मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबीज में डिवाइस लगाकर नकल करते पकड़ा गया मुन्नाभाई
ब्यरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा में शुक्रवार को एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वह ताबीज में डिवाइस लगाकर आया था और इसके जरिए पेपर आउट करके हल कराने की फिराक में था लेकिन मामला पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बदनामी के डर से कंप्यूटर संचालक ने मुन्ना भाई को छोड़ भी दिया।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से विभिन्न पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा कराने का अनुबंध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ है। इसका कंप्यूटराइज्ड पेपर शुक्रवार को काकादेव के एक सेंटर पर कराया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान डिवाइस और माइक्रो स्पीकर से नकल कराने का मामला पकड़ा गया। अभ्यर्थी ने गले में पहन रखी ताबीज में डिवाइस छिपाई थी। साथ ही माइक्रो स्पीकर शर्ट की जेब में रखा था।
विज्ञापन
चेकिंग दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पकड़ा लेकिन छोड़ दिया। काकादेव पुलिस ने घटना से इनकार किया है। अभी तक इस परीक्षा में डिवाइस और माइक्रो स्पीकर परीक्षा देने आए तमाम अभ्यर्थी यूपी में पकड़े जा चुके हैं।