फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy and teenager drown in Ganga, two sisters swim out

Lucknow News: बालक और किशोरी गंगा में डूबे, दो बहनें तैरकर बाहर निकलीं

Thu, 21 Sep 2023 11:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Sep 2023 11:15 AM IST
विज्ञापन
Boy and teenager drown in Ganga, two sisters swim out
रायबरेली में ऊंचाहार के गोकना गांव के पास घाट पर लगी भीड़ 
गांव से होकर गुजरी है नदी, नहाने के दौरान गोकना गांव में हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस और गोताखोर स्टीमर से नदी में डूबे बच्चों की खोजबीन में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव में बुधवार को तीन बहनें व एक बालक गंगा में नहाने उतरे लेकिन गहरे में जाकर डूबने लगे। इनमें से दो बहनें तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गईं लेकिन एक बहन और बालक डूब गए। पुलिस और गोताखोर स्टीमर के जरिए नदी में डूबे बालक-बालिका की खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। वहीं बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना गांव से होकर गंगा नदी गुजरी है। गांव निवासी राकेश कुमार की तीन बेटियां पायल उर्फ गुंजा (14), सलोनी (15), सुमिरन (10) और गांव निवासी अभिषेक कुमार (12) पुत्र रामलाल दोपहर के समय गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान चारों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। सलोनी और उसकी बहन सुमिरन तो तैरकर बाहर निकल आई, लेकिन पायल व अभिषेक डूब गए।
विज्ञापन

सलोनी व सुमिरन ने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण पहुंचकर नदी में पायल व अभिषेक की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। कुछ देर बाद सूचना पर कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने भी गोताखोरों के साथ स्टीमर के सहारे छात्र-छात्रा की तलाश शुरू की। अभिषेक गांव स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बच्चों की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थम नहीं रहे माता-पिता के आंसू
घटना से परिजन गमगीन हैं। अभिषेक की मां रमा कहती हैं कि बेटा ठीकठाक था। रोज स्कूल चला जाता था, लेकिन आज घर पर ही रह गया था। उसे क्या पता था कि उसका बेटा नदी में डूब गया जाएगा। पिता रामलाल ने बताया कि उसे कुछ नहीं सूझ रहा है।


बीमार हुई पायल की मां, अस्पताल में भर्ती
बेटी पायल के नदी में डूबने का सदमा मां लाली बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने लाली को सीएचसी में भर्ती कराया है। लाली कहती है कि बेटी उसकी दुलारी थी, भगवान मेरी बेटी को वापस कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed