फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bone marrow transplant will be available in lucknow

बड़ी खबर: अब यूपी में होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

Mon, 11 Aug 2014 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Aug 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
bone marrow transplant will be available in lucknow

ब्लड कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) उम्मीद की किरण लेकर आया है।

विज्ञापन


यहां के क्लीनिकल हीमेटोलॉजी विभाग में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इस नई सुविधा के लिए कवायद भी शुरू हो गई।

शताब्दी अस्पताल के फेज-टू में बन रहे भवन में इस विभाग को विकसित किया जाएगा।

पीजीआई में भी सुविधा, पर काम का नहीं

bone marrow transplant will be available in lucknow

अभी तक बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा सिर्फ एसजीपीजीआई में ही है, लेकिन वहां से भी मरीजों को तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।

केजीएमयू में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से मरीजों को तमिलनाडु की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगा। साथ ही पहले की तुलना में ट्रांसप्लांट भी कुछ सस्ता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक‌ साल में मिलेगी सुविधा

bone marrow transplant will be available in lucknow

केजीएमयू में एक साल के अंदर बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो जाने की उम्मीद है। इस अतिविशिष्ट सुविधा को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।

शताब्दी अस्पताल के फेज टू में बन रहे भवन के चतुर्थ तल पर क्लीनिकल हीमेटोलॉजी विभाग को शिफ्ट किया जाएगा।

पूरी तरह से विभाग के लिए ही डेडीकेटेड इस फ्लोर पर 60 बेड होंगे। इसमें जनरल, प्राइवेट और आईसीयू के बेड भी शामिल हैं।

विज्ञापन

शुरू हो गई नियुक्ति प्रक्रिया

bone marrow transplant will be available in lucknow

विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसके अलावा प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। वर्तमान में क्लीनिकल हीमेटोलॉजी विभाग सिर्फ इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

केजीएमयू के क्लीनिकल हीमेटोलॉजी विभाग के हेड प्रो. एके त्रिपाठी कहते हैं कि विभाग के विस्तार की तैयारी चल रही है।

इसमें बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी होगी। शताब्दी फेज-टू के भवन में विभाग का विस्तार किया जा रहा है। वहां रक्त से संबंधित सभी बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए एक साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नहीं जाना पड़ेगा दक्षिण भारत

bone marrow transplant will be available in lucknow

केजीएमयू में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने के बाद प्रदेश के मरीजों को दक्षिण भारत के अस्पतालों में इलाज कराने नहीं जाना पड़ेगा।

अभी तक संजय गांधी पीजीआई में ही हीमेटोलॉजी विभाग है। 1999 में एसजीपीजीआई में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हुई थी लेकिन वहां से भी मरीजों को सीएमसी वेल्लोर ही रेफर कर दिया जाता है।

जहां 15 से 20 लाख रुपये बोन मैरो ट्रांसप्लांट का खर्च आता है। केजीएमयू ये सुविधा शुरू होने से ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने से बचत हो जाएगी और लाखों रुपये का खर्च भी बचेगा।


एसजीपीजीआई में हाल ये है कि कीमोथेरेपी के लिए भी मरीजों को 10 से 12 दिन की वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed