फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Booking of 72 EWS flats will open on Navratri

Lucknow News: नवरात्र पर खुलेगी 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बुकिंग

Wed, 17 Sep 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Booking of 72 EWS flats will open on Navratri
डालीबाग में लॉन्च होने वाली योजना के फ्लैट।
लखनऊ। डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बनाए गए 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की योजना नवरात्र पर लॉन्च होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि इसका नाम लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगा।
विज्ञापन

योजना के फ्लैट की प्रस्तावित कीमत 9.50 लाख रुपये थी, जिसे अब 10.50 लाख रुपये किया जा रहा है। विकास कार्यों में इजाफा होने से दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

प्राइम लोकेशन की जमीन पर बनाए गए इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन होगा। फिर लॉटरी से आवंटन होगा। जी प्लस थ्री श्रेणी के ये फ्लैट करीब 35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के हैं। पॉश कॉलोनी में बने ये फ्लैट हैदर कैनाल बंधे पर 20 मीटर चौड़ी चकाचक सड़क बन जाने से और खास हो गए हैं। इनका एक रास्ता एक डालीबाग रोड से तो दूसरा बंधा रोड से हो गया है। बंधा रोड से अब 1090 चौराहे की ओर से आ सकते हैं। डालीबाग रोड से डीजीपी ऑफिस की ओर से आ सकते हैं। हैदर कैनाल पर एसटीपी बन जाने से नाले की गंदगी की समस्या भी नहीं रही है।
विज्ञापन




सालाना तीन लाख रुपये तक की आय वाले ही कर सकेंगे आवदेन
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन फ्लैटों के लिए वही आवेदन कर पाएंगे, जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये तक होगी। यह शर्त भी रहेगी कि शहर में उनका अपना मकान न हो। आवेदन के साथ इसका शपथ पत्र भी देना होगा। चर्चा थी कि ये फ्लैट पीएम आवास योजना के तहत करीब साढ़े चार से छह लाख रुपये के होंगे और ढाई लाख की छूट मिलेगी, पर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

एक नजर में योजना

फ्लैट का क्षेत्रफल : 35 वर्ग मीटर

फ्लैट की कीमत : करीब 10.50 लाख रुपये

मंजिल : ग्राउंड प्लस तीन

ब्लॉक- 02

फ्लैट में दो कमरे हैं। शौचालय व स्नानागार अलग-अलग बनाए गए हैं। बालकनी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed