{"_id":"68837a8fd29ca4ce13033c11","slug":"book-release-of-dushyant-pratap-singh-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1308659-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत प्रताप सिंह की पुस्तक ‘सात्यकि : द्वापर का अजेय योद्धा’ का विमोचन, ऑडियो फॉर्म के साथ वेब सीरीज भी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत प्रताप सिंह की पुस्तक ‘सात्यकि : द्वापर का अजेय योद्धा’ का विमोचन, ऑडियो फॉर्म के साथ वेब सीरीज भी बनेगी
विज्ञापन
पुस्तक विमोचन के दौरान मौजूद पद्मश्री मालिनी अवस्थी और दुष्यंत प्रताप सिंह। स्रोत स्वयं
गोमतीनगर स्थित एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार को निर्देशक व लेखक दुष्यंत प्रताप सिंह की ऐतिहासिक पुस्तक ‘सात्यकि : द्वापर का अजेय योद्धा’ का विमोचन किया गया। इस दौरान मौजूद मुख्य अतिथि लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि हमारी पौराणिक कथाओं और किरदारों पर लेखन बहुत जरूरी है ताकि नई पीढ़ी भी उनके बारे में जान सके। यह किताब द्वापर युग के महान योद्धा सात्यकि के जीवन पर आधारित एक महागाथा है।
शिक्षाविद् राजेश दयाल हमारे लोकगीतों में जिन योद्धाओं की चर्चा होती है, उन्हें आधुनिक साहित्य में स्थान देना हमारी जिम्मेदारी है। सात्यकि जैसे चरित्रों को जानना आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होगा।
लेखक दुष्यंत प्रताप ने बताया कि इस किताब को लिखने में दो वर्ष लगे। यह ऑडियो बुक के फॉरमेट में भी उपलब्ध है। पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण अक्तूबर तक आएगा। बहुत जल्द इस किताब पर एक वेब सीरीज का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर गौरव प्रकाश आदि मौजूद रहे।