फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bonus for state employees.

राज्य कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बोनस

Sat, 11 Oct 2014 01:28 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Oct 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
bonus for state employees.

प्रदेश सरकार सूबे के करीब 10 लाख राज्य कर्मचारियों को जल्द ही बोनस का भुगतान कर सकती है।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने बोनस देने से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति के लिए भेज दी है।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को डीए व बोनस देने का ऐलान काफी पहले कर दिया था। इसके बाद प्रदेश के कर्मचारियों में भी उम्मीद जग गई थी।

महंगाई के माहौल और त्योहारी सीजन में कर्मचारी बोनस व बढ़ा डीए दशहरे के पहले ही चाहते थे, लेकिन अब तक उनके हाथ न तो बोनस आया और न ही डीए।

हालांकि अब वित्त विभाग ने बोनस देने की कार्यवाही बढ़ाते हुए प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही मंजूरी देने की संभावना है। सरकार राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 3500 रुपये बोनस का भुगतान करती है।

वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोनस दीपावली के पहले मिल सकता है। आधा बोनस नकद व आधा जीपीएफ में डाला जा सकता है।

विभाग ने बढ़ा हुआ डीए देने संबंधी प्रस्ताव पर भी कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed