फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bone testing stop in KGMU

केजीएमयू में हड्डी की कई जांचें बंद, परेशान मरीज निजी केंद्रों पर दोगुने दाम पर जांच कराने के लिए मजबूर

Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bone testing stop in KGMU
bone testing stop in KGMU
लखनऊ। केजीएमयू में हड्डी रोग से जुड़ी कई महंगी जांचें नहीं हो रही हैं। ऐसे में मजबूरन मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच में सुविधा के लिए दोगुने दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू के लिंब सेंटर में हड्डी रोग से जुड़े कई विभाग थे। कोरोना काल में लिंब सेंटर को डेडीकेटेड कोविड अस्पताल बना दिया गया। ऐसे में यहां कार्यरत गठिया रोग विभाग, हड्डी रोग, बाल हड्डी रोग, पीएमआर आदि को शताब्दी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन जांच से जुड़ी मशीनों को लिंब सेंटर में ही छोड़ दिया गया। अब ओपीडी शुरू होने पर इन सभी विभागों को मिलाकर करीब एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। गठिया और हड्डी रोग विभाग में आने वाले करीब 80 फीसदी मरीजों को एचएलए 27 जांच की जरूरत पड़ती है। इससे अर्थराइटिस, स्पांडलाइटिस आदि की पुख्ता जानकारी मिल जाती है। हालांकि, जांच न होने से मरीज परेशान हैं। गौरतलब है कि केजीएमयू में यह जांच करीब 1500 रुपये में होती है, जबकि निजी अस्पताल इसके ढाई से तीन हजार रुपये ले रहे हैं। इसी तरह अन्य जांचें भी प्रभावित हो रही हैं। इस बाबत केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि अभी तक ओपीडी में सीमित मरीज आ रहे थे। इस वजह से मशीन को शिफ्ट नहीं किया गया है। जल्द ही इस संबंध में केजीएमयू प्रशासन फैसला लेगा और मरीजों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed