{"_id":"69792f811f4a8206bc0c18b7","slug":"bombing-in-protest-against-touching-scooter-with-suv-lucknow-news-c-13-lko1096-1577272-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसयूवी से स्कूटी छूने के विरोध पर बमबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसयूवी से स्कूटी छूने के विरोध पर बमबाजी
Wed, 28 Jan 2026 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के बसंतकुंज सेक्टर-14 में 22 जनवरी की रात निजी कंपनी में काम करने वाले उपेंद्र कुमार सिंह के घर पर पांच लोगों ने बम फेंककर हमला कर दिया। यह घटना स्कूटी छूने के विवाद के बाद हुई। गनीमत रही कि इस हमले में पीड़ित और उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे। इंदिरानगर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उपेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की रात जब वे बेटों के साथ एसयूवी से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कूटी उनकी गाड़ी को छूते हुए निकल गई। स्कूटी सवारों ने उनसे गाली-गलौज भी की। जब उन्होंने विरोध किया तो वे धमकी देकर भाग गए। इसके कुछ देर बाद, रात करीब 8:15 बजे, जब वह एसयूवी से सामान निकाल रहे थे, तभी स्कूटी और बाइक पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे और उन पर बम फेंकने लगे। तीन बम फेंके गए, जिनमें से दो मकान की छत पर फटे। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे शॉल से चेहरा ढककर भाग निकले। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने सुतली बम से हमला किया है। सीसीटीवी कैमरों में वे दिखे हैं। फुटेजे के जरिये आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।