लखनऊ के दो बड़े स्कूल में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पेरेंट्स स्कूल पहुंच गए। हालांकि लखनऊ के डीएम राजशेखर रेड्डी का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से बात की तो बताया गया कि स्कूल की तरफ से बम जैसे कोई सूचना पैरेंट्स को नहीं भेजी गई है।
लखनऊ के जयपुरिया और सीएमएस स्कूल में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद डीएम ने बम की सूचना को अफवाह बताया और न डरने की अपील की। वहीं जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल ने भी अमर उजाला को बताया कि जाम के चलते पेरेंट्स को थोड़ा जल्दी बुलाया गया है, बम की खबर अफवाह है।
खबर लगते ही माता-पिता स्कूल पहुंचने लगे। बम की सूचना पेरेंट्स को किसने दी ये बात अभी भी साफ नहीं हो सकी है।
4 of 9
बम की अफवाह से हड़कंप
- फोटो : amar ujala
बम की सूचना के बाद पुलिस फोर्स भी स्कूल पहुंच गई । वहीं डीएम ने बताया बम की खबर महज अफवाह है उन्होंने लोगों से न डरने की अपील की।
5 of 9
बम की अफवाह से हड़कंप
- फोटो : amar ujala
अगर किसी को किसी तरह का संदेह हो तो वह सीधे संबंधित पुलिस अफसरों या डीएम और एसएसपी से फोन पर बात कर सकता है। वहीं एसएसपी ने भी स्कूल में बम होने की सूचना को अफवाह बताया और पैरेंट्स और लोगों से भयभीत न होने की अपील की।