फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bollywood artists will come to Shravasti Mahotsav

Lucknow News: श्रावस्ती महोत्सव में आएंगे बॉलीवुड के कलाकार

Thu, 07 Nov 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood artists will come to Shravasti Mahotsav
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को श्रावस्ती महोत्सव मनाने को लेकर डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान दिसंबर के पहले सप्ताह में जिला पंचायत के पास मैदान में श्रावस्ती महोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि श्रावस्ती विकास एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में होने वाले श्रावस्ती महोत्सव में बॉलीवुड व भोजपुरी के प्रख्यात कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के भी कार्यक्रम होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में संस्कृति विभाग व सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों की ओर से भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही भारत-नेपाल मैत्री से संबंधित कलाकार भी कार्यक्रम पेश करेंगे। महोत्सव को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed