{"_id":"674c569fa9104105c40b2680","slug":"boiling-water-poured-on-younger-brother-for-stopping-him-from-beating-his-mother-lucknow-news-c-13-knp1050-974918-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मां को पीटने से रोकने पर छोटे भाई पर उड़ेला खौलता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मां को पीटने से रोकने पर छोटे भाई पर उड़ेला खौलता पानी
Sun, 01 Dec 2024 05:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शराब के नशे में मां को पीट रहे बड़े भाई को रोकने पर आरोपी ने छोटे भाई पर खौलते हुए चावल का पानी उड़ेल दिया। माल पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माल के हरिहरपुर चुकंडिया गांव निवासी राजकुमार के मुताबिक उनका बड़ा भाई अवधेश आए दिन शराब पीकर मां फूलमती और बहन से गाली-गलौज करता है। उनकी पिटाई करता है। बीते बृहस्पतिवार को अवधेश शराब के नशे में घर पहुंचा और मां को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार जब राजकुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर चावल का खौलता पानी उड़ेल दिया और जमकर पीटा। वह और मां दोनों काफी घायल हो गए। इंस्पेक्टर विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।