कूड़े के ढेर मे लगा था कुत्तों का झुंड, देखा तो उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर कूड़े के ढेर में कटा पैर मिलने से सनसनी फैल गई। उसे आवारा कुत्ते नोंचकर खा रहे थे।
लोगों की नजर पड़ी तो पास जाकर देखा तो कटा पैर था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंके जाने की आशंका जताई।
पुलिस ने धड़ की आस-पास तलाश की मगर नहीं मिला। एसओ तालकटोरा अशोक यादव बताया कटा पैर घुटने के नीचे का हिस्सा है। पुलिस पड़ोस में स्थित नर्सिंग होम पहुंचकर पड़ताल करने में जुटी रही।
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
पुलिस का मानना है हादसे में जख्मी युवक का पैर ऑपरेशन बाद काटकर फेंका गया होगा या फिर रेलवे लाइन से आवारा जानवर उसे उठा लाए होंगे। मामले की तह तक पहुंचने के लिए उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कटे पैर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिछले साल भी अमीनाबाद की रहने वाली युवती को बदमाश टुकड़े-टुकड़े कर पीजीआई क्षेत्र में फेंककर फरार हो गये। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
4 दिसंबर, 2015 को भी दो महिलाओं की हत्या कर हत्यारे शव को दो टुकड़े कर मड़ियाव क्षेत्र में फरार हो गए। पुलिस आज तक इन महिलाओं का सुराग नहीं लगा पाई।