{"_id":"6af2c51d8a79c2e10e08833a","slug":"body-of-young-man-was-found-in-sack-in-amwa-forest-in-lucknow-it-is-suspected-he-was-murdered-and-thrown-away-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अमवा जंगल में बोरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अमवा जंगल में बोरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Tue, 10 Nov 2026 12:50 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:50 PM IST
सार
राजधानी के अमवा जंगल में पुलिया के नीचे बोरे में बंद एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का चेहरा काले कपड़े से बंधा था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिया के नीचे मिले शव को तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बोरे में भरकर यहां फेंक दिया गया।
विज्ञापन
घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अमवा जंगल की है। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह के अनुसार, नारायणपुर- फतेहगंज मार्ग से लगभग डेढ़ सौ मीटर अंदर कच्चे रास्ते पर पुलिया के नीचे शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें युवक का सड़ा-गला शव मिला। मृतक का चेहरा काले कपड़े से बंधा हुआ था और उसमें से काफी दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
शव के पहचान के प्रयास जारी
मृतक ने नीले रंग का लोअर और लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर डीसीपी मो. मुस्ताक ने भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन