फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of newlywed woman found hanging from a noose

Lucknow News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 23 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Body of newlywed woman found hanging from a noose
प्रतीकात्मक।
माल। माल के सालेहनगर गांव में मंगलवार सुबह नवविवाहिता सुभाषिनी (21) का शव कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

सुभाषिनी की सास निर्मला ने बताया कि सुबह कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर शव फंदे से लटका दिखा। माल पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या लग रही है। नरायनपुर गांव निवासी सुभाषिनी की शादी बीते साल 27 अक्तूबर को सतनाम से हुई थी। रक्षाबंधन के बाद सतनाम मजदूरी करने दिल्ली चले गए। सुभाषिनी की दादी फूलमती ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुभाषिनी और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मायके वालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed