फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of missing youth found on railway track, accused of murder

Lucknow News: लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिले, हत्या का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found on railway track, accused of murder
छोटू।

विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव अल्लूनगर डिगुरिया रहने वाले छोटू (23) का शव सोमवार रात मिठाई वाले चौराहे के पास रेलवे लाइन किनारे मिला। उनकी गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज थी। बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।



छोटू काफी समय से भाई दिलीप व पुनीत के साथ गोमती नगर के विवेक खंड में किराये के मकान में रहकर प्रिंटिंग का काम करते थे। भाई दिलीप ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 छोटू घर में मोबाइल रखकर पैदल कहीं चला गया। इसके बाद वह लापता हो गया। सोमवार को शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन




मंगलवार को भाई ने छोटू की गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने परिजनों को अज्ञात शव मिलने की खबर दी। पोस्टमार्टम हाउस में स्वजन ने शव की पहचान छोटू के रूप में की। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए छोटू के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सोमवार रात को वह लोग घर के बाहर बैठकर आग ताप रहे थे, तभी छोटू बहुत तेजी से पैदल घर से बाहर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed