{"_id":"6931f547f424fef39c0ae513","slug":"body-of-mentally-challenged-girl-found-in-pond-lucknow-news-c-13-knp1050-1501151-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मानसिक रूप से कमजोर युवती का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मानसिक रूप से कमजोर युवती का शव तालाब में मिला
Fri, 05 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
लखनऊ। काकोरी के बेहटा गांव में बृहस्पतिवार सुबह तालाब में रेनू रावत (26) का शव पड़ा मिला। वह बुधवार शाम से लापता थी। परिजनों ने तालाब में शव उतराता देखकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
रेनू के पिता लक्ष्मण रावत ने बताया कि उनकी बेटी अविवाहित थी और मानसिक रूप से कमजोर थी। रेनू को अक्सर मिर्गी के दौरे भी आते थे। रेनू के परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं। काकोरी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। कोई तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।