{"_id":"6ae251b9a76ce88c380cd7c9","slug":"possession-for-allottees-of-atal-awasiya-yojana-by-diwali-lucknow-news-c-13-lko1096-1987034-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अटल आवासीय योजना के आवंटियों को कब्जा दिवाली तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अटल आवासीय योजना के आवंटियों को कब्जा दिवाली तक
विज्ञापन
देवपुर पारा स्थित अटल आवासीय योजना की जानकारी लेते एलडीए वीसी।
लखनऊ। एलडीए दिवाली तक देवपुर पारा स्थित अटल आवासीय योजना के एमआईजी फ्लैटों का कब्जा आवंटियों को देना शुरू करेगा। साथ ही एलआईजी-1 श्रेणी के 208 फ्लैटों की लॉटरी भी दिवाली तक करने की तैयारी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अटल आवासीय योजना, नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र और आगरा एक्सप्रेसवे के निकट वरुण विहार योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ने बताया कि अटल आवासीय योजना में बिजली के खंभों की शिफ्टिंग, पार्क, रोड और ग्रीन बेल्ट का विकास तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम जारी है। रजनीगंधा टावर के शेष कार्य 15 दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। एमआईजी फ्लैटों के निकट आवंटियों को पार्किंग की पर्याप्त सुविधा के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी जारी है।
नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र में कान्हा गोशाला से अमौसी फ्लाईओवर तक सड़क चौड़ीकरण, सीसी रोड निर्माण, इंटरलाकिंग और नाला निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। नादरगंज से टीएस मिश्रा यूनिवर्सिटी तक सड़क को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के किनारे इंटरलाकिंग और गहरे नाले का निर्माण भी जारी है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कान्हा उपवन का गेट और बाउंड्री हटाई जाएगी जिसे बाद में दोबारा बनाया जाएगा। कपिला गोशाला की बाउंड्री के निर्माण के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वरुण विहार योजना के कार्यों में सुधार के निर्देश
एलडीए उपाध्यक्ष ने वरुण विहार योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि समतलीकरण, मिट्टी की पटाई, सड़क की साफ-सफाई और भूखंडों के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि को करीब एक फुट ऊंचा रखते हुए मिट्टी की पटाई की जाए, ताकि जलभराव न हो। पानी के लेवल और जल निकासी की व्यवस्था का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया। योजना क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क की साफ-सफाई और भूखंडों के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी के लिए साप्ताहिक ड्यूटी निर्धारित करने के लिए भी कहा गया।