फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Roads in poor condition; waterlogging further compounds difficulties

Lucknow News: सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव

Thu, 29 Oct 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Roads in poor condition; waterlogging further compounds difficulties
सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।
गुडंबा। घराें से पानी निकले 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावितों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। खस्ताहाल सड़कें दर्द दे रही हैं। भार्गव कॉलोनी में चोक नालियों की सफाई न होने से रास्तों पर गंदा पानी भरा है। खाली प्लॉटों में भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

कच्ची ढाल से मौर्या मार्केट जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। यहां कई जगह एक-एक फीट पानी भरा है। भार्गव काॅलोनी निवासी अब्बास हसन ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क पर पानी भरा है। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। कई अन्य कालोनियों की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। हालांकि, नगर निगम ने कई सड़कों के निर्माण की रूपरेखा तय की है, लेकिन काम कब शुरू होगा, अभी पता नही है।
विज्ञापन

नालियां साफ हों तो निकल जाए पानी

प्रताप कश्यप ने बताया कि नालियां कूड़े से पटी हैं। सफाई हो जाए तो सड़कों पर जमा पानी निकल सकता है। सुंदर लाल राठौर ने बताया कि इलाके में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं हो रही है। वहीं, गंदे और बदबूदार पानी से परेशान दिनेश सिंह शुद्ध पेयजल के लिए दोबारा बोरिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशान लगाया, अब तक नहीं मिला राशन
भार्गव काॅलोनी के रमेश सैनी ने बताया कि पीने के पानी के लिए टैंकर आ रहा है, लेकिन राहत सामग्री वितरण में अनदेखी की जा रही है। घर पर निशान लगाने के बाद भी राहत सामग्री नहीं दी गई। सावित्री देवी ने भी राहत सामग्री न मिलने की बात कही। उनका कहना है कि लोग कॉलोनी के बाहर ही सामग्री बांटकर चले जाते हैं। अंदर रहने वाले जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच रही है।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

सड़कें खस्ताहाल, मुश्किलें बढ़ा रहा रास्तों का जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed