फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of laborer found on road; sister alleges death caused by beating

Lucknow News: श्रमिक का था सड़क पर मिला शव, बहन ने लगाया पिटाई से मौत होने का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Body of laborer found on road; sister alleges death caused by beating
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। मड़ियांव में रविवार रात सड़क पर मिला शव लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित इच्छानगर निवासी श्रमिक राजू (42) का निकला। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बहन ऊषा देवी ने शव की पहचान की। राजू चार दिन से लापता थे। ऊषा ने भाई की पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ऊषा ने बताया कि राजू बृहस्पतिवार को मजदूरी करने लखनऊ आए थे। रविवार रात मड़ियांव पुलिस को सड़क पर एक युवक का शव मिला था। पहचान न होने पर शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। ऊषा का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने राजू की पिटाई की थी और मरा समझकर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि राजू नशे के आदी थे। प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में गिरने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed