{"_id":"6727b5c507d00b1af30aabad","slug":"body-of-contract-worker-was-found-hanging-from-noose-in-balrampur-hospital-lucknow-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बलरामपुर अस्पताल में फंदे पर लटकता मिला संविदा कर्मी, पिता लिफ्ट ऑपरेटर के पद पर तैनात; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बलरामपुर अस्पताल में फंदे पर लटकता मिला संविदा कर्मी, पिता लिफ्ट ऑपरेटर के पद पर तैनात; मची चीख पुकार
Sun, 03 Nov 2024 11:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:26 PM IST
सार
राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में संविदा कर्मी का शव फंदे पर लटकता मिला। उसके पिता वहीं पर लिफ्ट ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में रविवार को संविदा कर्मी का शव फंदे पर लटकता मिला। कर्मियों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
एसएसबी ब्लॉक स्थित गार्ड रूम में शाम को लिफ्ट ऑपरेटर गजेंद्र सिंह का बेटा अखंड फंदे से लटकता मिला। अखंड दो वर्ष पहले अस्पताल में संविदा पर रखा गया था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: दो घंटे तक युवती को रखा डिजिटल अरेस्ट, मुंबई पुलिस का अधिकारी बता वसूले सवा लाख; यूं चला ठगी का पता
विज्ञापन
पुलिस ने जुटाई जानकारी
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल कर्मियों की मदद से शव को नीचे उतारा। मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। कर्मियों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।