फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of contract worker found hanging in railway engineer's house

Lucknow News: रेलवे के अभियंता के मकान में फंदे से लटका मिला संविदाकर्मी का शव

Sat, 21 Sep 2024 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Body of contract worker found hanging in railway engineer's house
काकोरी। रायबरेली की रेल कोच फैक्टरी में उप मुख्य विद्युत अभियंता के पद पर तैनात विवेक सिंह के मकान में संविदा कर्मी सौमित्र सिंह (27) का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। घटना पारा के डिप्टी खेड़ा इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई सीतापुर के मुमताजपुर रामपुर कलां निवासी मुन्नू सिंह के मुताबिक, सौमित्र पांच सालों से विवेक के मकान में रहकर वाहन चलाते थे और रेलवे में संविदाकर्मी थे। उनके साथ विवेक का चचेरा भाई पारस भी रहता है। शुक्रवार रात दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। तभी सौमित्र ने मकान की छत पर लगे सोलर प्लांट की रॉड से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। पारस ने घटना की जानकारी विवेक को दी। सौमित्र अविवाहित थे। परिवार में दो बड़े भाई रंजीत और मुन्नू हैं। इंस्पेक्टर पारा बृजेश वर्मा के मुताबिक सौमित्र ने जान क्यों दी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed