{"_id":"69b77b9ee95915d7240c4c5e","slug":"board-will-investigate-controversial-question-in-sub-inspector-recruitment-exam-company-may-be-blacklisted-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती: बोर्ड करेगा विवादित प्रश्न की जांच, ब्लैक लिस्ट हो सकती है पेपर बनाने वाली कंपनी; एफआईआर भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती: बोर्ड करेगा विवादित प्रश्न की जांच, ब्लैक लिस्ट हो सकती है पेपर बनाने वाली कंपनी; एफआईआर भी होगी
Mon, 16 Mar 2026 09:10 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:10 AM IST
सार
दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न की जांच पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा। जांच के बाद पेपर बनाने वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट हो सकती है। एफआईआर भी दर्ज होगी। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
यूपी एसआई परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के पहले दिन पूछे गए विवादित प्रश्न का मामला रविवार को चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण वर्ग का विरोध दिख रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ही मामले की जांच करेगा। जांच में जो जिम्मेदार सामने आएंगे उन पर कार्रवाई होगी। पेपर सेट करने वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट भी की जा सकती है। मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
पंडित शब्द विकल्प में शामिल किए जाने पर विरोध
दरअसल, शनिवार के पहली पाली की परीक्षा में सामान्य हिंदी के सेक्शन में... एक प्रश्न पूछा गया कि अवसर पर बदल जाने वाले के लिए एक शब्द लिखिए। विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पंडित शब्द को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने पर भारी विरोध शुरू हुआ था।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के तमाम विधायकों व नेताओं ने सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण में जांच के आदेश दिए गए। प्रश्न पत्र किस कंपनी ने सेट किया? प्रश्न में उस विकल्प को क्यों और किसने दिया? इसके पीछे कोई साजिश रही है या लापरवाही? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जांच अधिकारी तलाश करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन