फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   board meeting cancelled

सभासदों के विरोध के चलते फिर स्थगित हुई बोर्ड की बैठक

Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
board meeting cancelled
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर बोर्ड की बैठक एक बार फिर कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित हो गई। बोर्ड के सदस्यों ने बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया। इसके चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिकांश सभासद नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता के कार्यों को लेकर नाराज हैं। सभासद 14 बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। मगर नगर पालिका प्रशासन संबंधित जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सभासद लगातार बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। बीते 11 जून को भी बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी, लेकिन सभासदों के बहिष्कार के चलते स्थगित करनी पड़ी थी। 30 जून को भी सभासदों के विरोध के चलते कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सभासदों के इस असहयोग पर दुख जताया। कहा कि सभासदों के रवैए से न सिर्फ नगर पालिका का विकास पिछड़ रहा, बल्कि नगरवासियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। सभासदों को बैठक में शामिल होकर समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed