फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Board exams are over, wait for admission now

Lucknow News: बोर्ड परीक्षाएं समाप्त, दाखिले के लिए करें अभी इंतजार

Sun, 06 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Board exams are over, wait for admission now
लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड की शुक्रवार को हुई अंतिम परीक्षा के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं का समापन हो गया। यूपी और आईएससी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में ही समाप्त हो चुकी हैं। इससे अब छात्रों में दाखिले के लिए होड़ शुरू हो चुकी है। शहर में दाखिले के लिए पहली पसंद माने जाने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय ने अब तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की है। वहीं, लविवि से संबद्ध महाविद्यालयों ने भी दाखिले शुरू करने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन


स्नातक पाठ्यक्रमों में पहले प्रवेश लेने के लिए उत्सुक छात्रों में दाखिला प्रक्रिया शुरू न होने से निराशा है। इसका कारण है कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने अब तक लखनऊ विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन नंबर (एलयूआरएन) पोर्टल पंजीकरण के लिए नहीं खोला है। इसके बिना महाविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकती है।
विज्ञापन




लखनऊ विवि ने बीते दो सत्रों से प्रवेश के लिए एलयूआरएन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर रखा है। महाविद्यालयों का कहना है कि वह पोर्टल खोलने के लिए विश्वविद्यालय से अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सत्र में मार्च में शुरू हो गई थी प्रक्रिया



लखनऊ विश्वविद्यालय में गत वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस बार पांच अप्रैल बीतने के बाद भी आवेदन शुरू नहीं हो पाएं हैं। हालांकि, ज्यादातर विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शासन ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो सकती है।


यहां जारी है आवेदन प्रक्रिया



शहर के एक मात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। यहां विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट पर है। कॉलेज ने प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा भी कर दी है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयारी अंतिम चरण में हैं। जल्द ही प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेंगे।

प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लखनऊ विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed