फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   board examination center

यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, दागी स्कूल नहीं बनेंगे केंद्र

Tue, 05 Nov 2013 09:23 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Tue, 05 Nov 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
board examination center

पिछले साल की परीक्षा में नकल के लिए कुख्यात स्कूलों में इस बार यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 435 स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र बनाए जाने से बाहर कर दिया गया है।

इसमें सर्वाधिक स्कूल हरदोई और इलाहाबाद के हैं।

क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को इनकी सूची भेज दी है।

उप सचिव केंद्र व्यवस्थापक ने जिलों को भेजे निर्देश में कहा है कि वर्ष 2014 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण प्रक्रिया से इन स्कूलों को बाहर रखा जाए।

यहां से मिलेगा 6 लाख सालाना तक का पैकेज

परीक्षा के लिए इस बार उन्हीं स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा, जिनकी छवि अच्छी है।

देश की सबसे बड़ी इस बोर्ड परीक्षा में हर साल लाखों विद्यार्थी बैठते हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए कई जिले काफी कुख्यात माने जाते हैं।

इसमें कौशांबी, इलाहाबाद, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी प्रमुख हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद हर बार नकल विहीन परीक्षा कराने की तैयारी करता है, लेकिन उसकी कोशिश धरी की धरी रह जाती है।
विज्ञापन


शिक्षा माफिया हर बार नकल कराने के लिए नया तरीका खोज निकालते हैं। वर्ष 2013 की यूपी बोर्ड की परीक्षा में जमकर नकल हुई थी।

उड़ाका दल ने जांच के दौरान कई स्कूलों को डिबार यानी काली सूची में डाल दिया था। स्कूल संचालक पुन: जुगाड़ के सहारे परीक्षा केंद्र बनाने में सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नकल के दागी स्कूलों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी कर दी है ताकि इन्हें परीक्षा केंद्र न बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed