फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Board Exam: Exams at 127 centers in Lucknow from today, candidates reached outside the centre; These instructi

बोर्ड परीक्षा: लखनऊ के 127 केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू, सेंटर पर पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री, लगाया टीका

Mon, 24 Feb 2025 10:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 24 Feb 2025 10:04 AM IST
सार

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। लखनऊ के 127 केंद्रों पर आज से परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली पाली की परीक्षा साढ़े आठ बजे से होगी। 
 

विज्ञापन
Board Exam: Exams at 127 centers in Lucknow from today, candidates reached outside the centre; These instructi
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 शहर के 127 केंद्रों पर दो पालियो में यूपी बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। कई केंद्रों मे परीक्षा देने आए बच्चों पर फूलों की बारिश हुई। साथ ही उनका मुंह मीठा कराया गया। इसके पहले रविवार को परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को परखा गया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान करते हुए रोल नंबर चस्पा कर दिए गए हैं। उसी के अनुसार परीक्षार्थी अपनी सीट पर बैठेंगे। पहले दिन परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। यदि किसी कारणवश निर्धारित समय पर परीक्षार्थी नहीं पहुंच पाता है तो उसे 30 मिनट की छूट रहेगी। हालंकि देर न हो तो ही अच्छा है। कक्षनिरीक्षकों को डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। 

विज्ञापन


केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। परीक्षा में 103778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। माल, मलिहाबाद व काकोरी समेत करीब एक दर्जन संवेदशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। छह सचल दल केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। रात में प्रत्येक केंद्र की निगरानी के लिये 23 टीम गठित की गई हैं। डीआईओएस ने बताया केंद्रों पर बच्चों के बैठने, शौचालय, रोल नंबर चस्पा करने से लेकर परीक्षाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों व कक्ष निरीक्षकों को रिर्जव में रखा गया है। किसी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर इन्हें तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम ने देखी कंट्रोलरूम की स्थिति

एडीएम (सप्लाई) ज्योति गौतम ने रविवार दोपहर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डीआईओएस राकेश कुमार से सभी केन्द्रों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक सिस्टम के पास जाकर हर केन्द्र की कनेक्टिविटी और वाइस रिकार्डिंग देखी।

कैमरे की निगरानी में प्रश्न पत्र निकाले जाएंगे
डीआईओएस राकेश कुमार ने केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि सोमवार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में सीसी कैमरे के निगरानी में स्ट्रांग में रखी अलमारी को खोलेंगे। यूपी बोर्ड के परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार अलमारी से विषय वार प्रश्न पत्र निकालेंगे। इन्हें अलमारी खोलने व बंद करने का समय और तारीख भी रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।
 

ड्यूटी से गायब शिक्षकों को वेतन रुकेगा

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कक्षनिरीक्षक ड्यूटी के लिए डेढ़ घंटे पहले पहुंचेंगे। ड्यूटी से गायब रहने वाले प्राथमिक, राजकीय, एडेड और वित्तविहीन स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों का वेतन रोका जाएगा। शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में नहीं भेजने वाले वित्तविहीन स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च

- परीक्षा केंद्र 127
- कुल परीक्षार्थी 103778
- हाईस्कूल में परीक्षार्थी 53931
- हाईस्कूल में 27048 छात्र व छात्राएं 26883
- इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थी 49847
- इंटरमीडिएट में 24524 छात्र व छात्राएं 25323
- कक्ष निरीक्षक सहित समस्त स्टाफ 10,000
- सेक्टर मजिस्ट्रेट 14
-स्टैटिक मजिस्ट्रेट 126
- जिला स्तरीय कंट्रोल रूम-एक
- सचल दलों की संख्या 06

मंडलीय सचल दल व कंट्रोल रूम तैयार

संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय में मंडलीय कंट्रोल रूम से केंद्रों पर होने वाली त्रुटियों का संज्ञान लिया जाएगा। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल स्तरीय गठित चार सचल दलों के प्रभारियों को समय से केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। यह सचल दल लखनऊ समेत सीतापुर, उन्नाव,हरदोई,रायबरेली, लखीमपुर खीरी के केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेगा। वहीं मंडलीय कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2254070 पर सूचना दी जा सकेगी।


 

आज इन विषयों की होगी परीक्षा

Board Exam: Exams at 127 centers in Lucknow from today, candidates reached outside the centre; These instructi
यूपी बोर्ड परीक्षा
- हाईस्कूल पहली पाली में प्रारंभिक हिंदी और हिंदी की परीक्षा होगी।
- हाईस्कूल दूसरी पाली में हेल्थ केयर विषय की परीक्षा होगी।
- इंटरमीडिएट पहली पाली में सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी।
- इंटरमीडिएट दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

ये है परीक्षा का समय
पहली पाली सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक
दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5ः15 बजे तक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed