{"_id":"6a1c9eebc51c012395096444","slug":"bloody-clash-between-two-brothers-over-land-dispute-six-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1761277-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छह घायल
Mon, 01 Jun 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां के गुलालपुर अकड़ा गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
गांव निवासी कमलेश के अनुसार, वह और चंद्रपाल सगे भाई हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने सहन की जमीन को लेकर चंद्रपाल के बेटों सोनू, मोनू और संतोष से विवाद हुआ। आरोप है कि सोनू और मोनू ने फावड़े व कुल्हाड़ी से हमला किया। उनके परिवार के मखाना, प्रमोद, क्रांति और नीरज घायल हुए। दूसरे पक्ष से चंद्रपाल और एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हुए। पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पांच लोगों को अधिक चोटें लगी हैं। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है।