फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blood will be available at community health center

प्रसव के समय नहीं होगी खून की कमी, इन जगहों पर आसानी से मिलेगा ब्लड

Fri, 04 May 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 May 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
blood will be available at community health center
डेमो
लखनऊ में गर्भवती महिलाओं को अब खून के लिए बड़े अस्पतालाें के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रसव के समय जरूरत पड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से ही खून मिल सकेगा। वहीं, एनीमिया होने पर खून की व्यवस्था न होने से भी गर्भवती महिलाओं को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके लिए ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें के साथ अब नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ब्लड स्टोरेज यूनिट की शुरुआत कर दी गई है। इंदिरानगर सीएचसी में एक मई से शुरू यूनिट में फिलहाल 6 यूनिट ओ-पॉजिटिव, दो यूनिट बी-पॉजिटिव समेत कुल 12 यूनिट खून मौजूद है।
विज्ञापन


अलीगंज, एनके रोड समेत अन्य नगरीय सीएचसी में भी इसकी शुरुआत कर दी गई है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में करीब दो माह पहले ही ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली जा चुकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम होगा बड़े अस्पतालों का बोझ

blood will be available at community health center
सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुलने से राजधानी के बड़े महिला अस्पतालों का भार भी कम होगा। अब तक एनीमिक गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए ग्रामीण या नगरीय सीएचसी पहुंचती थी तो खून मौजूद न होने से हाई-रिस्क फैक्टर बताकर उन्हें वीरांगना अवंतीबाई (डफरिन), झलकारी बाई, क्वीन मेरी या लोहिया अस्पताल भेज दिया जाता था। लेकिन अब ऐसी गर्भवती महिलाओं को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन अस्पतालों में खुलनी थी यूनिट
नेशनल हेल्थ मिशन की योजना में प्रदेशभर के 148 अस्पतालों में ब्लड स्टोरेज यूनिट खोली जानी थी। वहीं, राजधानी के 12 अस्पतालों में इंदिरानगर सीएचसी, अलीगंज सीएचसी, ऐशबाग सीएचसी व नवल किशोर रोड स्थित सीएचसी शामिल थीं।

ग्रामीण इलाके में मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काकोरी सीएचसी, गोसाईंगंज सीएचसी व मोहनलालगंज सीएचसी थी। इसके अलावा लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, डफरिन व झलकारी बाई महिला अस्पताल थे। डफरिन व झलकारी बाई महिला अस्पतालों ने पास ही ब्लड बैंक होने का हवाला देते हुए स्टोरेज यूनिट के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed