फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood donation camp today, become a noble donor.

Lucknow News: रक्तदान शिविर आज, बनें महादानी

Mon, 28 Sep 2026 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp today, become a noble donor.
केजीएमयू में लगेगा ​शिविर।
लखनऊ। राजधानी के इनरव्हील क्लब बारादरी और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सोमवार को केजीएयू के शताब्दी भवन में स्थित ब्लड बैंक में सुबह दस से एक बजे के बीच रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब बारादरी की प्रेसिडेंट वंदना श्रीवास्तव और सचिव सुमिता रस्तोगी ने क्लब के सदस्यों से रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन


यह शिविर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इस पहल के जरिये लोगों को ऐसा ''''महादानी'''' बनने का मौका मिलेगा जो दूसरों का जीवन बचाने में योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में चिकित्सा दुर्घटना, सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रक्त की काफी जरूरत पड़ती है। शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
एक दानी बचा सकता है कई लोगों का जीवन

एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों को लाभ होता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढाता है।






ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

रक्तदान के लिए उम्र 18 से 65 वर्ष और वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए। हीमोग्लोबिन 12.5 प्वाइंट या इससे अधिक होना जरूरी है। दाता पूरी तरह स्वस्थ हो और उसे सर्दी-जुकाम, बुखार या कोई संक्रमण न हो। रक्तचाप भी सामान्य होना चाहिए। पुरुष तीन महीने और महिलाएं चार महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed