फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood donation camp at Lohia Institute today, become a noble donor.

Lucknow News: लोहिया संस्थान में रक्तदान शिविर आज, बनें महादानी

Thu, 01 Oct 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp at Lohia Institute today, become a noble donor.
लोहिया संस्थान में लगेगा ​शिविर।
लखनऊ। किसी की जिंदगी बचाने के लिए आपका दिया हुआ रक्त सबसे बड़ा दान बन सकता है। इसी संदेश के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। आयोजन संस्थान के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से होगा। उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह करेंगे।
विज्ञापन


संस्थान के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन विभाग के प्रमुख प्रो. सुब्रत चंद्रा ने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। स्वस्थ लोग आगे आकर रक्तदान कर सकते हैं और किसी जरूरतमंद के लिए महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन




एक यूनिट खून से बचती हैं कई जान

एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से न केवल दूसरों को लाभ होता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। रक्तदान करने की वजह से दिल का दौरा पड़ने की आशंका भी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

- उम्र 18 से 65 वर्ष हो।

- 50 किलोग्राम वजन हो।

- हीमोग्लोबिन 12.5 पॉइंट हो।

- सर्दी-जुकाम, बुखार या कोई संक्रमण न हो।

- दो रक्तदान के बीच पुरुषों के लिए तीन महीने और महिलाओं के लिए चार महीने का अंतराल जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed