फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood component separation unit ready, waiting for equipment

Lucknow News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार, उपकरण का इंतजार

Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Blood component separation unit ready, waiting for equipment
श्रावस्ती। अब मरीजों को रक्त अवयवों के लिए गैर जिलों का चक्कर लगाने से निजात मिलने वाली है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार है। कुछ मशीनें और लगने के बाद मरीजों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में तीन लाख 46 हजार रुपये की लागत से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना कराई गई है। यूनिट की लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्र व राज्य की संयुक्त टीम निरीक्षण कर चुकी है। लोकसभा चुनाव के कारण फिलहाल इस काम में बजट बाधक है। यूनिट का संचालन प्रारंभ होने के बाद यहां प्लाज्मा, लाल व श्वेत रक्त कोशिकाएं समेत प्लेटलेट्स आदि को रक्त से अलग कर सुरक्षित रखा जा सकेगा। जिसे जरूरत पड़ने पर मरीज को उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक रक्त अवयवों के लिए मरीज पड़ोसी जिलों पर निर्भर थे। कई बार अवयव समय से न मिल पाने से मरीजों की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन



ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के लिए उपलब्ध धनराशि में सभी उपकरणों की खरीद संभव नहीं है। शासन को पत्र भेज कर और धनराशि मांगी जाएगी। पैसा मिलते ही यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा। - डॉ. रामगोपाल, सीएमएस भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed