फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   block pramukh oppose constrution of hospital

अस्पताल के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का ब्लॉक प्रमुख ने किया विरोध

Thu, 15 Oct 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
block pramukh oppose constrution of hospital
काकोरी में ब्लॉक मुख्यालय व सीएचसी के पास 50 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में छत की ढलाई में मिट्टीयुक्त घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग व मानक विपरीत निर्माण को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने करीब दो घंटे मौके पर धरना देकर निर्माण का विरोध कर काम रुकवाया। ब्लॉक प्रमुख ने मामले की लिखित शिकायत सीएमओ व अन्य उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन

नगर पंचायत में बरगद तला वार्ड में ब्लॉक मुख्यालय व सीएचसी के पास बीते कई माह से 50 बेड के सरकारी अस्पताल का निर्माण चल रहा है। निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख राम विलास ने कई बार ठेकेदार से व उच्च अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को अस्पताल की छत की ढलाई का काम चल रहा था। निर्माण में मिट्टीयुक्त व घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत को दी। ब्लॉक प्रमुख ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की जांच की तो छत की ढलाई में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री में मिट्टी की मिलावट पाई। इससे नाराज ब्लॉक प्रमुख ने ठेकेदार को फटकार लगाई। ब्लॉक प्रमुख ने निर्माण को रुकवा दिया। निर्माण स्थल पर करीब दो घंटे से अधिक धरना देकर ब्लॉक प्रमुख ने विरोध जताया। अतिरिक्त टाउन एरिया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान नंद कुमार ने ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में विरोध जताया। निर्माण स्थल से ही ब्लॉक प्रमुख ने सीएमओ व उच्चाधिकारियों को फोन से घटिया निर्माण की शिकायत की साथ ही उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत ने बताया कि अस्पताल के निर्माण के घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा था जिसके विरोध में काम रुकवा दिया है। शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामले में सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। निर्माण एजेंसी व जेई को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed