फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Block major elections: Ruckus in Sitapur, Ayodhya, Rae Bareilly, Bahraich and Lucknow, snatching paper from former minister and torn

यूपी : ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान फायरिंग, बवाल और हंगामा, कई जख्मी, पूर्व मंत्री से परचा छीनकर फाड़ा

Thu, 08 Jul 2021 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jul 2021 07:51 PM IST
सार

सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच और लखनऊ  के माल ब्लॉक में बवाल और हंगामा हुआ। सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन को लेकर कमलापुर इलाके में गोली व हथगोले चले। इतना ही नहीं कसमंडा ब्लॉक में दो प्रत्याशियों के बीच जमकर बवाल हुआ।

विज्ञापन
Block major elections: Ruckus in Sitapur, Ayodhya, Rae Bareilly, Bahraich and Lucknow, snatching paper from former minister and torn
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: फायरिंग व बमबारी से भगदड़ मच गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान अवध क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच और लखनऊ  के माल ब्लॉक में बवाल और हंगामा हुआ। सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन को लेकर कमलापुर इलाके में गोली व हथगोले चले। इतना ही नहीं कसमंडा ब्लॉक में दो प्रत्याशियों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस बवाल में कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे तीन लोग घायल हो गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। डीएम व एसपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। वहीं हरगांव विकासखंड में भी समर्थकों के बीच बवाल हुआ।
विज्ञापन


वहीं रायबरेली में नामांकन के बीच कहासुनी, हाथापाई और दबाव के बीच दाखिल हुए परचे। जिले के 18 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए गुरुवार को गहमागहमी के बीच ब्लॉकों में नामांकन हुए।  पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय धरने पर भी बैठ गए। हरचंदपुर में विवाद बढने पर पुलिस बुलानी पड़ी तो कई और ब्लॉकों में नामांकन रोकने के लिए प्रत्याशियों पर दबाव बनाया गया। दीनशाहगौरा ब्लॉक में भी विवाद होने पर धरने पर बैठे गए थे लोग।
विज्ञापन


उधर अयोध्या के पंचायत मया नामांकन के दौरान भिड़े भाजपा व सपा कार्यकर्ता। दोनों ही कार्यकर्ताओं के बीच खूब  लात-घूंसे चले। पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह भीड़ किया तितर-बितर किया। उधर लखनऊ के माल ब्लॉक में भी नामांकन के दौरान बवाल की सूचना है। यहां सपा व भाजपा समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष ब्लॉक कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। झड़प होने पर दोनों पक्षों में धक्कामुक्की व हाथापायी हुई। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। मलिहाबाद में भी कुछ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उधर अंबेडरकनगर में टांडा ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथों से सुरजीत वर्मा का परचा छीन कर फाड़ दिया। पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। दूसरी ओर बहराइच के बलहा ब्लॉक में नामांकन के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसमें कई चोटिल भी हो गए, पुलिस ने लाठियां भी भांजीं। यहीं के इकौना ब्लॉक में भी सपाइयों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तो लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में कई जगह बवाल और फायरिंग, लहराए असलहे
कानपुर में कई जगह बवाल और फायरिंग हुई। इटावा के भरथना ब्लाक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला किया वो तो बच गया लेकिन साथी को गोली लग गई। हमला करने वाले सपा के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा। वहीं कन्नौज में ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकन को  लेकर जिलेभर में कई स्थानों पर बवाल हुआ।  छिबरामऊ ब्लाक में पथराव, नोकझोंक गाली गलौज के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। यहां सौरिख ब्लाक में पथराव हुआ जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, सौरिख थानाध्यक्ष हरिश्याम सिंह सहित कई लोग जख्मी हो गए। उन्नाव में नामांकन में नवाबगंज और असोहा में बवाल हुआ। नवाबगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा फाड़ दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां पटक कर समर्थकों को खदेड़ा। वहीं असोहा में एमएलसी सुनील साजन समेत अन्य सपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया। फतेहपुर में भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी का नामंकन पत्र छीना, तेलियानी ब्लाक में जमकर हुआ बवाल। इस बीच पुलिस-प्रशासन मौन रहा। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने सपाइयों के वाहनों पर पथराव भी किया। कई बार नामांकन प्रक्रिया के दौरान असलहे लहराए गए।

आगरा : मैनपुरी-एटा में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
आगरा के मैनपुरी में नामांकन के दौरान ब्लॉक जागीर क्षेत्र में सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। भाजपा समर्थकों पर विधायक किशनी बृजेश कठेरिया की गाड़ी में तोड़-फोड़ करने का भी आरोप है। वहंी एटा के मारहरा ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बवाल हुआ। नामांकन करने आईं सपा प्रत्याशी गुड्डो देवी से भीड़ ने उनका नामांकन पत्र छीन लिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। नामांकन स्थल व पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।

गोरखपुर : बस्ती में फायरिंग, दो जख्मी, पूर्व विस अध्यक्ष को दिया धक्का
बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान विवाद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ताओं में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि इस दौरान एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राम जानकी मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक लाठी, डंडे-हाकी लेकर उपद्रवी तोड़फोड़ करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि दो लोग घायल हैं। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सिद्धार्थनगर के इटवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय की पत्नी का पर्चा छीन कर फाड़ा गया और उन्हें धक्का दे दिया। इस घटना के बाद सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई। उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।  देवरिया में नामांकन के दौरान सलेमपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हुई, जबकि भागलपुर में सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ने, लार में गाड़ी रोकने की घटना हुई। संतकबीरनगर और महाराजगंज में भी हिंसक घटनाएं हुईं।

बरेली : पीलीभीत और लखीमपुर में बवाल और मारपीट
पीलीभीत में ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को अमरिया में जमकर बवाल हुआ। नामांकन कराने जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह पर पुलिस के सामने भीड़ ने हमला कर दिया। इस पर निशान सिंह के समर्थकों और हमलावरों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। वहीं लखीमपुर के बांकेगंज ब्लॉक में नामांकन के दौरान मारपीट और जमकर बवाल हो गया। उम्मीदवार कुसुमा देवी जब नामांकन दाखिल करने जा रहीं थीं तो मधू संख्वार के पति राज कुमार संख्वार और उनके साथियों ने कुसुमा देवी के पति राम नरेश पर हमला कर दिया। उनके हाथ से नामांकन पत्र छीन लिया और पीट दिया। दोनों पक्षों ने मैलानी पुलिस को तहरीर सौंपी है।

झांसी : पुलिस को भांजनी पड़ीं लाठियां
झांसी में भारी गहमागहमी के बीच सपा एवं भाजपा उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। बड़ागांव ब्लॉक में नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पर्चा दाखिला के समय भाजपा एवं सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

मेरठ : बिजनौर, मुजफ्फरनगर और बागपत में हंगामा
बिजनौर में नामांकन कराने पहुंची शशि देवी का नामांकन पर्चा एक व्यक्ति ने फाड़ दिया था और इसको लेकर यहां मारपीट और हंगामा हुआ। धामपुर में भी भाजपा प्रत्याशी क्षमा उर्फ हेमलता ने नामांकन करा दिया। इसके बाद डॉ. कुसुम पर्चा दाखिल करने पहुंची तो हंगामा हो गया। एक युवक ने उनका नामांकन पत्र फाड़ दिया। दोनों के समर्थकों में मारपीट भी हो गई। बागपत के छपरौली ब्लाक में रालोद प्रत्याशी के नामांकन को लेकर हंगामा हुआ। रालोद नेताओं ने प्रत्याशी को पुलिस पर नामांकन से रोके जाने का आरोप  लगाया। गंगोह ब्लाक से सपा समर्थित प्रत्याशी बबली का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया, जिस पर सपा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए।

मुरादाबाद : पुलिस से भिड़े सपा समर्थक, लाठीचार्ज
संभल में ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन के दौरान सपा समर्थकों की पुलिस प्रशासन से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के समर्थक पुलिस प्रशासन पर भेदभाव के साथ काम करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान बसपा के समर्थक भी मौजूद थे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी फटकार कर समर्थकों को दौड़ाया।


वाराणसी : आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी का सिर फोड़ा
आजमगढ़ के पवई ब्लॉक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और दो बजे तक सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी ओंकार यादव पर हमला कर दिया,  जिससे उनका सिर फट गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया। पवई ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र व भाजपा विधायक अरुण कांत यादव के छोटे भाई वरुण कांत यादव भाजपा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed